B.Com FC Answer 3rd (Final) Year 2021 BU Bhopal Open Book Exam 2021

B.Com FC Answer 3rd (Final) Year 2021 BU Bhopal Open Book Exam 2021


(Hindi)

1. नर्मदा नदी के तट के सौंदर्य का वर्णन कीजिए ?

Ans - नर्मदा, जिसे रेवा के नाम से भी जाना जाता है, मध्य भारत की एक नदी और भारतीय उपमहाद्वीप की पांचवीं सबसे लंबी नदी है।  मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे "मध्य प्रदेश की जीवन रेखा" भी कहा जाता है। नर्मदा, मध्य भारत के मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। मैकल पर्वत के अमरकण्टक शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। इसकी लम्बाई प्रायः 1312 किलोमीटर है। यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खम्बात की खाड़ी में गिरती है। नर्मदा नदी यहां से पश्चिम की तरफ जबकि सोन नदी पूर्व दिशा में बहती है जिसे देखकर मन प्रसन्न हो उठता है। प्रकृति की सुंदरता की दृष्टि से अमरकंटक को खास वरदान प्राप्त है। यहां के खूबसूरत झरने, पवित्र तालाब, ऊंची पहाड़ियां और शांत वातावरण सैलानियों को इस कदर मंत्रमुग्धब करते हैं कि वे दोबारा आए बिना रह ही नहीं सकते। नर्मदा ने भी लोक-कलाओं और शिल्प-कलाओं को पाला-पोसा है। नर्मदा अपने उद्गम स्थल अमरकंटक से निकलकर लगभग 8 किलोमीटर दूरी पर दुग्धधारा जलप्रपात तथा 10 किलोमीटर पर दूरी पर कपिलधारा जलप्रपात बनाती हैं।


2. जन संचार से क्या आशय है ?

Ans- जनसंचार बहुत से व्यक्ति में एक मशीन के माध्यम से सूचनाओं, विचारों और दृष्टिकोणों को रूपांतरित करने की प्रक्रिया है|


जनसंचार के माध्यम

जनसंचार के माध्यम हें- समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन, फिल्म, कम्प्यूटर आदि। आमतौर पर जनसंचार शब्द का प्रयोग टीवी, रेडियो, समाचार-पत्र, पत्रिका, फिल्म या संगीत रिकार्ड आदि के माध्यम से सूचना, संदेश, कला व मनोरंजन सामग्री के वितरण को दर्शाने के लिए किया जाता है। आमतौर पर समाचार-पत्र, पत्रिका, पुस्तक, रेडियो, टीवी, फिल्म, संगीत रिकार्ड आदि को जनमाध्यम की श्रेणी में शामिल किया जाता है।


जनसंचार की प्रमुख विशेषताएँ

  • जनसंचार की एक विशेषता है कि जनसंचार द्वारा समाज की बौद्धिक सम्पदा का हस्तांतरण संभव होता है।
  • जनसंचार द्वारा विभिन्न विषयों पर आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है ताकि अनेक समस्याओं का हल तुरंत खोजा जा सकें।
  • जनसंचार द्वारा सन्देश तीव्र गति से भेजा जाता है। समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट, मोबाइलों आदि के द्वारा कोई भी सन्देश तीव्रगति से आम जनता तक पहुँचाया जा सकता है।
  • युद्ध, आपातकाल, दुघ्रटना आदि के समय जनसंचार की मुख्य भूमिका होती हे। 
  • जनसंचार की सबसे बडी़ विशेषता यह है कि इसमें जन सामान्य की प्रतिक्रिया का पता चल जाता है।
  • जनसंचार का प्रभाव गहरा होता हे और उसे बदला भी जा सकता हे। 
  • जनसंचार एकतरफा होता हे।


जनसंचार के कार्य

  • जनसंचार के तीन मूलभूत काम माने जाते हैं:
  • लोगों को सूचित करना
  • लोगों का मनोरंजन करना
  • उन्हें समझाना या किसी काम के लिए मनाना


3. ग्रामीण पत्रकारिकता क्यों आवश्यक है ?

Ans- ग्रामीण पत्रकारिता का महत्व – (Importance of Rural Journalism in Hindi)

पत्र- पत्रिकाओं में सदा से ही समाज को प्रभावित करने की क्षमता रही है। समाज में जो हुआ, जो हो रहा है, जो होगा, और जो होना चाहिए यानी जिस परिवर्तन की जरूरत है, इन सब पर पत्रकार को नजर रखनी होती है।


  • दिन प्रतिदिन की घटनाओ का सुरूचिपूर्ण (मनोहर) प्रकाशन करना।
  • वैचारिक आदान-प्रदान का सफल माध्यम बनाना।
  • समाचारों, समीक्षाओ, स्तम्भों, लेखों, अग्रलेखों द्वारा स्वस्थ जनमत का निर्माण करना।
  • समाजोपयोगी एवं स्वस्थ मनोरंजन के साधन उपलब्ध करना।
  • राष्ट्रिय एवं सामाजिक एअकता में योगदान एवं सकारात्मक तत्त्वों को बढावा देना।
  • साहित्यिक, संस्कृतिक, औधोगिक विकास को बदावा देना।
ग्रामीण पत्रकारिता का उद्देश्य – (The Purpose of Rural Journalism in Hindi)

  • नई जानकारियां उपलब्ध कराना।
  • सामाजिक जनमत को अभिव्यक्ति देना।
  • समाज को उचित दिषा निर्देश देना।
  • स्वस्थ मनोरंजन की सामग्री देना।
  • सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना।
  • धार्मिक सांस्कृतिक पक्षों का निष्पक्ष विवेचन करना।
  • सामान्यजन को उनके अधिकार समझाना।
  • कृषि जगत व उद्योग जगत की उपलब्धियां जनता के सामने लाना।
  • सरकारी नीतियों का विश्लेषण और प्रसारण।
  • स्वास्थ्य जगत के प्रति लोगों को सतर्क करना।
  • सर्वधर्म समभाव को पुष्ट करना।
  • संकटकालीन स्थितियों में राष्ट्र का मनोबल बढ़ाना।
  • वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का प्रसार करना।


4. राजभाषा से क्या आशय है ?


राजभाषा, किसी राज्य या देश की घोषित भाषा होती है जो कि सभी राजकीय प्रायोजनों में प्रयोग होती है।

उदाहरणतः भारत की राजभाषा हिन्दी है।

हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में १४ सितम्बर सन् १९४९ को स्वीकार किया गया। इसके बाद संविधान में अनुच्छेद ३४३ से ३५१ तक राजभाषा के सम्बन्ध में व्यवस्था की गयी। इसकी स्मृति को ताजा रखने के लिये १४ सितम्बर का दिन प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।



5. बौद्ध धर्म के चार आर्य सत्य क्या हैं ?

Ans- चार आर्य सत्य-

  • दुः ख – संसार में दुः ख है।
  • समुदाय –  दुः ख का कारण है।
  • निरोध –  दुः ख निवारण संभव है।
  • मार्ग –   दुः ख निवारण हेतु अष्टांगिक मार्ग का पालन करना ।

प्राणी जन्म भर विभिन्न दु:खों की श्रृंखला में पड़ा रहता है, यह दु:ख आर्यसत्य है। संसार के विषयों के प्रति जो तृष्णा है वही समुदाय आर्यसत्य है। जो प्राणी तृष्णा के साथ मरता है, वह उसकी प्रेरणा से फिर भी जन्म ग्रहण करता है।

इसलिए तृष्णा के समुदय को आर्यसत्य कहते हैं। तृष्णा के न रहने से न तो संसार की वस्तुओं के कारण कोई दु:ख होता है और न मरणोंपरांत उसका पुनर्जन्म होता है।

No comments

Powered by Blogger.